जलभराव_एवं_कीचड़ : भरतपुर जिले में नदबई क्षेत्र के शाहपुर गांव में इन दिनों ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव के मुख्य रास्तों पर फैला कीचड़ और जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। ग्रामीणों द्वारा समस्या से कई बार अवगत कराए जाने के बाद भी प्रशासन इस समस्या पर पूरी तरह आंखें मूंदे बैठा हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों पर पानी और कीचड़ भरी होने के कारण आए दिन आमजन इस कीचड़ नुमा रास्ते में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में होती है। जलभराव एवं कीचड़ के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या से कई बार अवगत कराने पर भी समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या समाधान नहीं किया गया, तो वह उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर