बरपाली में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
मो.7440269778

बरपाली में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन: भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

कोरबा/बरपाली, 


दिनांक 20 मई 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के आवाहन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली द्वारा ग्राम मड़वा रानी स्थित ओवर ब्रिज के नीचे एकदिवसीय धरना प्रदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों तथा सर्राफा व्यवसाय में उत्पन्न समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना था।

 

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष श्री संतोष देवांगन ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण भाई-बहनों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेस नेताओं में कोषाध्यक्ष देवी बाई राजवाड़े, संतोष सूर्या, मंडल अध्यक्ष उमरेली रामदास सिदार, मंडल अध्यक्ष मड़वारानी संतोष यादव, जमींपाली रामकुमार यादव, मंडल अध्यक्ष फरस्वानी ओम प्रकाश चंद्रवंशी, सैंडेल रामकुमार कंवर, राजू राजवाड़े, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली शांति स्वरूप महन्त, प्रवीण राजवाड़े, रामकुमार चौहान, राजेंद्र श्रीवास, अशोक श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास, डॉक्टर द्वारका कौशिक, मसतराम यादव, राहुल यादव, खिलावन देवांगन, सहदेव सूर्या, मेंहदी चौहान, डोर लाल कंवर, मंडल अध्यक्ष तुमान रजनीकांत पटेल, जयप्रकाश यादव, अमृत यादव दमखाचा शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास द्वारा किया गया।
धरना प्रदर्शन में उपस्थित ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाकर अपनी असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली ने इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण जनता की समस्याओं को उजागर करने और सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!