आज दिनांक पांच सितम्बर को परिवर्तन संकल्प यात्रा धौलपुर विधानसभा में पहुँची यात्रा मीडिया प्रभारी मेहराज़ सिंह चौधरी ने बताया की यात्रा संयोजक अरूण चतुर्वेदी , सांसद डा मनोज राजौरिया , संभाग प्रभारी हेमराज मीणा , जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर एवं यात्रा सह संयोजक जितेन्द्र गोठवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया माननीय अरुण चतुर्वेदी ने पत्रकार वार्ता में राज्य की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य में व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार व भय के माहौल को उजागर करते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा करी अरुण चतुर्वेदी ने यात्रा को गंगापुर सिटी में पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर बात करते हुए कहा कि समुदाय विशेष के उपासना स्थल का हवाला देते हुए गंगापुर सिटी में गहलोत सरकार के पुलिस द्वारा यात्रा रूकवाई जबकि भाजपा सभी समुदाय जाति, धर्म ,पंथ एवं मजहब को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है वही गंगापुर सिटी में यात्रा रुकवाएं जाने पर मुस्लिम समुदाय ने आगे आकर स्वागत करने की बात कर प्रशासन का विरोध किया एवं यात्रा को तय रूट से चलने की मांग करी साथ ही अरूण चतुर्वेदी ने यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन व जनता में उत्साह के माहौल को लेकर चर्चा करी यात्रा को मिल रहे जन समर्थन से 2023 में परिवर्तन होना तय है
