एबीवीपी राजाखेड़ा ने चलाया सदस्यता अभियान

एबीवीपी राजाखेड़ा ने चलाया सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई राजाखेड़ा ने एबीवीपी जयपुर प्रांत द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाले सदस्यता अभियान के अंतर्गत कस्बे के राजकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने के लिए एबीवीपी की सदस्यता ग्रहण कराई जिसमें एबीवीपी धौलपुर जिला संगठन मंत्री रोहित चतुर्वेदी जी का प्रवास रहा विद्यालय में सदस्यता ग्रहण करवाने के दौरान चतुर्वेदी ने बताया की एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो राजनीति से परेय हटकर हमेशा राष्ट्रहित एवं छात्र हित की बात करता है वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने बताया एबीवीपी ने हमेशा महिलाओं एवं आदिवासियों के सम्मान एवं न्याय की लड़ाई लड़ी है तथा वर्ष भर लोगों के बीच कार्य करके समाज एवं राष्ट्र सेवा करती है सदस्यता अभियान में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण का प्रण लिया इस दौरान गोविंद कुमार पतंजलि, अचल सोनी, राम सिकंदर वर्मा,गजेंद्र सिंह तोमर आदि छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!