चैम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने रायगढ़-सरायपाली मार्ग को पूरा कराने की, की मांग


रायगढ़ – छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास ने रायगढ़ के पावन धरती पर देश के प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि रायगढ़ से सरायपाली मार्ग, जो कि 86.6 किलोमीटर का है। यह मार्ग अधूरा बना हुआ है, जिसके कारण रायगढ़ के आम जन सहित व्यापार जगत को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग रायगढ़ से चिकित्सा और शिक्षा सहित कई महत्त्वपूर्ण कार्यों के लिए बहुत उपयोगी है, जो कि रायगढ़ को रायपुर से जोड़ता है। यह सर्व विदित है कि सड़क संबंधी अधोसंरचना व्यापार के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। क्योंकि सड़के अच्छी होती हैं, तो वस्तु पर परिवहन खर्च कम आता है और परिवहन खर्च कम आने से समान आम व्यक्ति को कम दाम में मिल पाता है, जिससे व्यापार का आकार भी बढ़ता है। क्योंकि जब रायपुर के दर पर किसी वस्तु की उपलब्धता रायगढ़ में हो जाती है, तो रायगढ़ का व्यक्ति रायगढ़ से उस वस्तु को खरीदना चाहता है। इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण होने के साथ-साथ शिक्षा और चिकित्सा के लिए भी यह सड़क महत्त्वपूर्ण है। इसलिए प्रधानमंत्री जी से हम आशा करते हैं कि रायगढ़ को यह सौगात दें। इसके लिए हम रायगढ़वासी आपके आभारी होंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!