चौरी चौराहा के पास मिला एक व्यक्ति का मिला शव, जाँच मे जुटी पुलिस।।

करनैलगंज/ गोण्डा – मामला करनैलगंज के चौरी चौराहा से गद्दौपुर पर जाने वाले मार्ग का है जहा पर एक शव मिलने से लोगों में हडकंप मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि चौरी -गद्दोपुर मार्ग स्थित कठौवा पुल के पास एक अधेड़ का शव देखा गया और उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर एस आई मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए,और मामले में जांच पड़ताल के साथ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर अप निरीक्षक मनीष कुमार को मौके पर भेजा गया है।