R9.भारत नेशनल न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमित कुमार पाण्डेय
जयंत पुलिस की कार्रवाई में 7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ तेज प्रताप गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जिले में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस चौकी जयंत जितेंद्र सिंह भदौरिया को बड़ी कामयाबी मिली जब 7 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी तेज प्रताप को किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार विंध्यानगर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी के नेतृत्व में जयंत चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा आज दिनांक 15/10/2022 को एक नशे के तस्कर तेज प्रताप बंसल (उर्फ) रिशु बंसल निवासी गोलाई बस्ती के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 7 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती लगभग 100000 रुपये का जप्त किया जाकर कार्यवाही कर आरोपी को जिला जेल पचोर भेजा।