जयंत पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के विरुद्ध, यातायात, सायबर, महिला सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध मे किया जागरूक,….

R9.भारत नेशनल न्यूज़ चैनल
ब्यूरो चीफ सिंगरौली
अमित कुमार पाण्डेय

जयंत पुलिस ने स्कूली छात्र छात्राओं को नशे के विरुद्ध, यातायात, सायबर, महिला सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध मे किया जागरूक।

 

यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं

विन्ध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी व जयंत चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया द्वारा जागरूकता अभियान के लिए अपने दल बल के साथ आज केंद्रीय विद्यालय CWS जयंत में जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

जन जागरूकता अभियान में पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि नशे के कई दुष्परिणाम होते हैं जिनकी चपेट में लोग कम उम्र में ही आ जाते हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के मंशा अनुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जिले में अभियान को गति देते हुए जयंत पुलिस के द्वारा विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ता के साथ-साथ महिला सुरक्षा आदि विषयों पर चर्चा की गई।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन एवं विन्ध्यनगर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी के उपस्थिति में यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी को नशे से दूर रहते हुए देश के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य रूप से उपयोग के साथ दूसरों को भी उपयोग करने की सलाह देनी चाहिए।

अभियान में उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस को अपने बीच पाकर उत्सुकता वश पूछे गए प्रश्नों का चौकी प्रभारी ने उचित जवाब भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!