धौलपुर परिवहन विभाग के माध्यम से रोड पर ट्रक चालकों से खुले में की जा रही अवैध तरीके से वसूली
मामला इस प्रकार है कि उत्तर प्रदेश सीमा से सटे राजस्थान की पुलिस चौकी बरेठा पर रात 11:00 बजे हमारे रिपोर्टर का उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले से वापस आने पर यह हाल देखा गया कि बगैर वर्दी के प्राइवेट लोग ट्रक वालों से खुले में अवैध रूप से पैसे की वसूली कर रहे हैं हमारे रिपोर्टर ने उसका वीडियो भी बनाया है जो कि हमारे पास है उसमें आप देख सकते हैं वीडियो में सामने ही बत्ती जलाकर परिवहन विभाग की गाड़ी खड़ी हुई है यह मामला पहली बार नहीं है धौलपुर मे इस तरीके की खबरों का संचालन पहले भी कई अखबारों के माध्यम से किया जा चुका है विभाग बिल्कुल भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है
उपेंद्र दीक्षित R 9 भारत धौलपुर ब्यूरो