पलामू निखिल कुमार पाण्डेय
नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने पत्र लिखकर सचिव, पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार रांची से आग्रह किया कि पलामू गढ़वा के सीमावर्ती चैनपुर रमकंडा पथ पर
1. सूरजबेदवा नदी नावाडीह पर पुल चौड़ीकरण निर्माण कार्य करना, विधीत हो कि नेउरा से रमकंडा चौड़ीकरण पथ पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाया गया था लेकिन अभियंता के गलतियों के कारण पूर्व में बने आर. यू द्वारा बने संक्रिन पुलिया को ही छोड़ दिया गया था जिस से लगातार छत्तीसगढ़ से पलामू आने के क्रम में गाड़ियों की दुर्घटना सूरजबेदवा नदी पर हो जाया करता है यदि इस पुल का चौड़ीकरण हो जाएगा तो दुर्घटना घटने की संभावना नहीं के बराबर रहेगी ।
2. हिसातू सरूवत पथ का निर्माण . यह पथ गढ़वा जिले के बरगढ़ प्रखंड के शुद्रवर्ती पहाड़ पर रहने वाले आदिम जनजातियों के लिए काफी जरूरी है इस पथ के लिए वर्ष 2018 गढ़वा के तत्कालीन उपायुक्त डॉ नेहा अरोरा ने पहाड़ो की चढ़ाई पर झारखंड की दूसरी सबसे ऊंची चोटी पर बसे सरूवत गांव पहुंच कर वहा के लोगों का हालचाल लिया था इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र के हेसातू की ओर से यहां तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव की बात कही थी और इसका प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भी भेजा था लेकिन 3 साल बाद भी यह कार्य नहीं हो सका जबकि यह गढ़वा जिला का अंतिम पहाड़ी पर बसा हुआ गांव है लोग मजबूरी वश श्रमदान कर रोड बना रहे है इसलिए सचिव, पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार को पत्र लिखकर श्री गुप्ता ने आग्रह किया कि उक्त दोनों कार्य को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराया जाए क्योंकि यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव में ही जनता से सरोकार रखते हैं।