निगम के तोडू दस्ते को काग्रेंसी पार्षद के पति व काग्रेंसी नेता शाखा यादव द्वारा भाजपा का दलाल कहें जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया हैं नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नैत्री पूनम सोलकी ने इसे आडे़ हाथो लेते हुये जम कर खिचायी की हैं उन्होने इसके लिये शाखा यादव से माफी मांगने की मांग करते हुये कहा कि काग्रेंसी नेता के बयान से लगता है कि शहर की निगम सरकार से उनकी पकड़ खत्म हो गयी हैं

उन्होने कहा कि दलाली शब्द का इस्तेमाल करने वाले कांग्रेसी नेता को अपनी काली जुबान के लिए माफी मांगनी चाहिए कल निगम का तोडू दस्ता जब सक्ती गुढ़ी चौक में बेजा कब्जा हटाने पहुंचा तो काग्रेंसी नेता शाखा यादव ने उनका जमकर विरोध किया और यहा तक कह दिया की वे काग्रेंस को बदनाम करने भाजपा के दलालों की तरह काम कर रहें हैं काग्रेंस गरीब परवर रही हैं ओर वे गरीबो के आशियाने तोड़ कर उसे बदनाम किया जा रहा हैं हम ऐसा नहीं होने देगें इस विरोध के बाद निगम का अमला वहां से बेरंग लौट आया था लेकिन तब तक सुभाष चौक स्टेशन रोड तक के गरीब ठिकाने उजाडे जा चुके थे
इसको लेकर शखा यादव बेहद नराज थे जनकी निगम काग्रेंस की ही महापौर व सभापति सरकार चला रहें हैं नेता प्रतिपक्ष ने छत्तीसगढ़ में चला रहे तबादला उद्योग की याद दिलाते हुए कहा आधा दर्जन अफसरों का ट्रांसफर कराने वाली शहर सरकार के नुमाइंदे किस मुंह से दलाली की बात कर रहे l निगम आयुक्त व महापौर के सार्वजनिक विवाद का पूरा शहर गवाह रहा नेता प्रतिपक्ष ने इस तोड़ फोड़ का विरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस के बहुत से नेता अवैध कब्जे की उगाही करते है l जिसका खुलास किया जाएगा l निगम में चल रही अवैध वसूली की आड़ में घर चलाने वाले नेता पहले अपने गरेबान मे झाँक ले फिर किसी पर आरोप लगाए
महेंद्र अग्रवाल,रायगढ़