पशुपालन विभाग ने वैक्सीनेशन महाअभियान चलाकर एक ही दिन में 800गौवंश को लगाए टीके
बयाना। लम्पी जैसी महामारी की रोकथाम के प्रयासों के तहत पशुपालन विभाग की टीम ने विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.गजेन्द्रसिंह चाहर के निर्देशन में कस्बा बयाना व कस्बा रूदावल में एक दिवसीय विशेष महाअभियान चलाकर एक ही दिन में 800 गौमाता व गौवंशों का टीकाकरण किया। संयुक्त निदेशक डॉ. गजेन्द्रसिंह चाहर ने बताया कि महाअभियान के तहत बयाना कस्बे में 500 व रूदावल कस्बे में 300 पालतू एवं लावारिस गौमाता व गौवंश का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 दिवस के अंदर पूरे भरतपुर जिले में लम्पी की रोकथाम के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए जिलेभर में अलग अलग टीमों के अलावा मोबाइल टीमें भी गठित की है। बयाना में यह अभियान प्शुपालन अधिकारी डॉ.गिरीश गोयल व डॉ.अभय उपाध्याय के नेतृत्व में चलाया गया।