पेसा ग्राम देसली में शंकरलाल उईके को ग्राम सभा अध्यक्ष बनाया गया।

आज दिनांक 09/03/2024 को ग्राम पंचायत देसली के पेसा ग्राम सभा देसली में ग्राम सभा बैंठक का आयोजन किया गया। बैंठक में पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष का एक वर्ष की कार्यकाल अवधि पूर्ण होने के कारण परिवर्तन हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया और पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष श्री शंकरलाल उईके को सर्वसम्मति से चुना गया और प्रस्ताव पारित कर पेसा ग्राम सभा द्वारा अनुमोदन किया गया है। इसके पश्चात् पेसा विकासखण्ड समन्वयक श्री शंकरलाल चौहान जी के द्वारा जल, जंगल, जमीन का अधिकार और आदिवासी की जमीन गैर-आदिवासी के द्वारा छल-कपट से काबिज करने पर उस जमीन की वापसी हेतु पेसा ग्राम सभा को अधिकार दिया गया है। इस पेसा नियम के तहत आदिवासी रीति-रिवाज, धार्मिक, सांस्कृतिक, बोली भाषा,मातृ भाषा एवं पंरपराओं को संरक्षित करने का अधिकार और शराबबंदी भांग,मादक पदार्थों पर नियंत्रण, बाजार मेला, साहुकारिता में धन उधार देने लेने में नियंत्रण रखने हेतु पेसा ग्राम सभा से अनुबंध कर लायसेंस तैयार करना पेसा नियम के अन्तर्गत शांति एवं विवाद निवारण समितियों के द्वारा गांव में छोटे मोटे लड़ाई-झगड़ों का निराकरण भी पेसा ग्राम सभा द्वारा किया जा रहा है। और पेसा विकासखण्ड समन्वयक श्री शंकरलाल चौहान जी के द्वारा पेसा नियम की सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक से दिया गया। इस बैंठक की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री जितेन्द्र भास्कर जी , सरपंच श्रीमती दुर्गा मंशाराम चौहान, पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष श्री शंकरलाल उईके, पेसा विकासखण्ड समन्वयक श्री शंकरलाल चौहान, सचिव श्री नंदलाल जम्बेकर, ग्राम रोजगार सहायक श्री गुरुदयाल धुर्वे, मोबेलाईजर लवकेश उईके सहित पेसा समितियों के सदस्यों एवं ग्रामीण जनसमुदाय मौजूद थे।
शंकरलाल चौहान
पेसा विकासखण्ड समन्वयक
जनपद पंचायत भीमपुर