बयाना में बाईकों के बाद अब वाहन चोरों के निशाने पर बड़े ट्रेलर, फिर हुआ एक ट्रेलर चोरी।

बयाना में बाईकों के बाद अब वाहन चोरों के निशाने पर बड़े ट्रेलर, फिर हुआ एक ट्रेलर चोरी।

बयाना में अब बाइक चोरी की वारदातों के बाद बड़े मोटर वाहन अज्ञात वाहन चोरों के निशाने पर हैं। बयाना में आज बीती रात्रि को पंचायत समिति तिराहे के निकट एक पेट्रोल पंप पर खड़े एक 22 चक्का ट्रेलर को अज्ञात वाहन चोर उड़ा ले गए। ट्रेलर चोरी की इस वारदात से सनसनी मच गई है। करीब 2 माह पूर्व भी पंचायत समिति तिराहे के पास से ही इसी प्रकार स्क्रैप से भरा एक ट्रेलर और उससे कुछ दिनों पूर्व वहीं से एक अन्य ट्रेलर भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे जिनमें से पुलिस ने स्क्रैप वाले ट्रेलर को कुछ दिनों पूर्व हरियाणा के फरीदाबाद से खाली व लावारिस अवस्था में बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने ट्रक में भरी स्क्रैप को खुर्द बंद करने के आरोप में एक जने को गिरफ्तार भी कर लिया था ।किंतु ट्रेलर चोरों का पुलिस अभी तक ना कोई सुराग लगा सकी है और ना कोई गिरफ्तारी कर सकी है ।जिससे अज्ञात वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में आए फुटेजों के अनुसार यह ट्रेलर रात्रि करीब 1 बजकर 45 मिनट पर चोरी हुआ है इस वारदात के समय वहां एक सफेद रंग की बाइक व एक कार में सवार लोगों की सरगर्मी भी नजर आ रही है। चोरी की वारदात का पता आज सुबह 8:00 बजे बाद लगा सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस और सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने में लगी है। कोतवाली प्रभारी हरीनारायण मीणा के अनुसार पुलिस की एक विशेष टीम भी ट्रेलर की तलाश में हरियाणा तक सभी टोल नाकों व पेट्रोल पंपों को चैक करने के लिए भेजी गई है। इधर पीड़ित ट्रेलर ऑपरेटर मुकेश अग्रवाल की ओर से पुलिस कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध ट्रेलर चोरी का मामला दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!