भैंसदही विधानसभा के विधायक ने किसानों के मुआवजे को लेकर कलेक्टर से की चर्चा
संवाददाता इदरीश विरानी
दामजीपुरा/भेसदही क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमू सिंग सिरसाम ने भैसदेही विधानसभा में अति वृष्टि से नष्ट हुई फसल के शीघ्र नुकसान के आंकलन और मुआवजे को लेकर आज बैतूल में जिला कलेक्टर से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के ताप्ती नदी के तटीय क्षेत्र के प्रमुख गांव और क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से फसल क्षति की सूचना मिलने पर अविलंब कलेक्टर महोदय से चर्चा कर किसानों को शीघ्र राहत प्रदान करने को लेकर मुलाकात की।
किसानों का कहना है अगर भैंसदही विधानसभा में ऐसे ही विधायक जी हमारे कामों को लेकर हमारी समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहेंगे तो हमारे लिए बहुत ही खुशी की बात होगी
भारी वर्षा होने के कारण हमारी फसलों को काफी नुकसान हुआ है प्रशासन से हम लोग भी गुहार लगाते हैं कि हमें मुआवजा दिया जाए