भोजपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना को सफल बनाने के लिए

भोजपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना को सफल बनाने के लिए विशेष पैमाने पर चलाए जा रहा है जिला अधिकारी भोजपुर ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को हर वर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। 5 लाख रुपए की राशि में सभी प्रकार की जाँच, दवा, अस्पताल में भर्ती का खर्च आदि भी शामिल होंगे उन्हेने कहा की इस योजना को सफल रूप देने में जीविका दिदि कोमन्टी मोबिलाइजर एरिया कोडिनेटर जीविका के प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक और आयुष्मान भारत की जिले की टीम को बड़ी तन्मयता से इस कार्य को कर रहे हैं।योजना के जिला में सफल कियान्वयन हेतु प्रत्येक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का निर्माण कर लाभार्थियों को उपलब्ध कराने हेतु दिनांक 06.06.2023 से 15.08.2023 तक जीविका दिदि के द्वारा विशेष अभियान चला कर जिला के सभी 14 प्रखण्ड के अर्न्तगत 226 ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत ए ग्राम पंचायत के सभी वार्ड स्तर पर तक आयुष्मान कार्ड (e-card) का निर्माण किया गया है। इस विशेष अभियान का जिला में उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी आयुष्मान भारत श्री विक्रम विरकर के द्वारा लगातार अनुश्रवण किया गया । इस विशेष अभियान में जिला के 950 जीविका दीदि के द्वारा eKYC का कार्य किया गया।जिसके फलस्वरूप जिला में कुल एक 166927 eKYC किया गया जिसमें से कुल 1010089 आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। बताते चले की इस विशेष अभियान के तहत पूरे बिहार के सभी जिला जितना मिल कर कार्ड बनाए थे उनसे अधिक केवल भोजपुर जिले में बनाया गया था


इस दिशा मे मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के पुरे बिहार में कॉमन सर्विस सेन्टर (CSC) के विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर (VLE ) के द्वारा आयुष्मान भव्य पखवाडा के विशेष अभियान चला कर जिला के सभी नगर पंचायत एंव ग्राम पंचायत के सभी वार्ड स्तर पर दिनांक 01.09.2023 से 30.09.2023 तक आयुष्मान कार्ड (e-card) का किया जा रहा है।

 

इस विशेष अभियान के दौरान पात्र लाभाथियो का verification एंव e-card ऑनलाईन बनाने हेतु आयुष्मान भारत के द्वारा दो चरणों में कार्यशाला का आयोजन कर जीविका दिदि कोमन्टी मोबिलाइजर एरिया कोडिनेटर जीविका के प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरान्त जीविका दिदि के द्वारा पात्र लाभाथियो का verification एवं e-card ऑनलाईन अपलाई करने प्ररम्भ किया गया। तत्पाश्चात राज्य स्तर पर आयुष्मान कार्ड अनुमोदित किया जाता था । विशेष अभियान के दौरान निर्मित e-card का वितरण जीविका दिदि के द्वारा ही किया जाएगा।
इस विशेष अभियान में आयुष्मान कार्ड ( e-KYC ) निर्माण पायलट अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जीविका एवं कैडरों को बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री मति अलंकृता पाण्डेय एवं भोजपुर के उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी आयुष्मान भारत श्री विक्रम विरकर के द्वारा दिनांक 18.07.2023 को सम्मानित किया गया साथ ही सभी सदस्यों को बधाई देते हुए बताया कि भोजपुर जिला में आयुष्मान कार्ड ( e-KYC ) निर्माण का कार्य पायलट प्रोजेक्ट चलाकर किया गया था। जिसका बेहतर परिणाम निकला है । बाकी के बचे हुए सभी योग्य परिवारों को भी जल्द से जल्द ( e-KYC ) से जोड़ा जाएगा ।
इस अभियान में कुल एक लाख अठारह हजार आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जो कि सराहनीय है । उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी आयुष्मान भारत श्री वीक्रम विरकर के बताया कि आयुष्मान भारत जिला कार्यक्रम समन्वयक मृत्युजय कुमार एवं जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक वरुया कुमार के साथ बैठक आयोजित कर फ़ॉलोअप किया जा रहा हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!