लोक कल्याण के देव हैं भगवान शिव- लवली गुप्ता

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

लोक कल्याण के देव हैं भगवान शिव- लवली गुप्ता

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राहेंवीर पहाड़ी जोतांग,पिछुलिया,गौरीदह,खपरमंडा ,सिलदिलीया,सहित कई स्थानो पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित मेला समारोह में सम्मिलित होकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती लवली गुप्ता ने भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती लवली गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं ।इनके शरण में आने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं। महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है । हिंदू धर्म में प्रमुख देवता महादेव अर्थात शिव जी के जन्मोत्सव के रूप में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, महाशिवरात्रि का पर्व फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है ।यह शिव से मिलन की रात्रि का शुभ अवसर है इसी दिन अर्धरात्रि में शिवलिंग का प्रारदुभाव हुआ था इसलिए पुनीत पर्व संपूर्ण देश एवं दुनिया में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है यह पर्व संस्कृति एवं धार्मिक चेतना की ज्योति किरण है । पूजा व उपवास से हमारी चेतना जागृत होती है। हलाहल पीकर शिव ने किया विश्व कल्याण किया।
यह सनातन धर्म में ही ताकत है जो सभी के जीवन के कल्याण के बारे में सोचता है। आज हमें पूजा पर्व के मर्म को समझना होगा उसे अपने जीवन में उतरना होगा तभी जाकर हमारा जीवन सफल होगा। मौके पर समाजसेवी अनूप गुप्ता केकरगढ पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव ,पारस सिंह, कपिल देव सिंह,गोवर्धन यादव कुलेश्वर यादव विजय यादव विनय शर्मा दिनेश शर्मा दामोदर यादव निरंजन सिंह,उपेंद्र गुप्ता, जी दिनेश तिवारी, मनीष कुमार , गोविंद गुप्ता ,बालमुकुंद पाठक, पंकज यादव, अजय विश्वकरमा सहित सैकड़ो की संख्या में गण मन व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!