राजगढ़ जिला ब्यूरो बृजमोहन सूर्यवंशी 9098857343 20-10-2022
राजगढ़ जिले के गुल खेड़ी में शराब माफिया पर चला प्रशासन का बुलडोजर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी दबीस गुरुवार सुबह 7:00 बजे शुरू की गई। दबिश में बोडा पचोर तलेन नरसिंहगढ़ पुलिस ने पूरे गांव को चारों तरफ से घेर लिया था। शराब माफियाओं को पुलिस ने भागने का मौका भी नहीं दिया मौके पर कलेक्टर की मौजूदगी में एडीएम नरसिंहगढ़ एसडीएम सारंगपुर राजस्व अमले के साथ सरकारी जमीन पर आरोपियों के मकान चिन्हित कर पूरे मकान को ध्वस्त किए। पचोर के समीप बोडा थाना क्षेत्र का गुल खेड़ी गांव चोरी डकैती ब्लैक मेलिंग पूरे भारत में फेमस है इसकी वजह से सुर्खियों में रहता है। लेकिन आज राजगढ़ कलेक्टर द्वारा पूरे गांव में 400 जवानों सशस्त्र बलों के साथ राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित राजगढ़ एसपी अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में दबिश दी गई। दबिश के दौरान एडीएम नरसिंहगढ़ कमल चंद नागर सारंगपुर के एसडीएम अतिक्रमण मामलों के एक्सपर्ट राकेश मोहन त्रिपाठी और राजस्व अमले ने पूरे मकानों को ध्वस्त कर दिया। गुल खेड़ी निवासी पुरे देश में शादी समारोह में छोटे बच्चों से चोरियां करवाते हैं इनमें कम उम्र 10 साल के छोटे बच्चे जो ट्रेंड हो चुके वह इस काम को करते हैं जिसके जरिए देश के बड़े महानगरों में ज्वेलरी शॉप में पलक झपकते ही चोरियां करते हैं। जिसके लिए देश भर की पुलिस गुल खेड़ी गांव में आती है