सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में शत- प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के किए जा रहे हैं प्रयास।

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

“जीते जीते रक्तदान
मरते मरते नेत्रदान
देशहित में मतदान”।।

 

 

सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप टीम सुन्दरनगर द्वारा महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल कॉलेज के छात्रों के साथ मतदाता जागरूकता के लिए छोटी दीपावली मनाई गई।

निर्वाचन अधिकारी 27-सुंदर नगर धर्मेश रामोत्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस कॉलेज द्वारा सुंदरनगर में वर्ष 2007 से छोटी दीवाली के रुप में इसको मनाया जाता है। इस बार स्वीप टीम सुंदर नगर द्वारा इसमें मतदाता जागरुकता को जोड़ते हुए लगभग 500 विद्यार्थियों के साथ वोट करेगा सुंदरनगर व उत्सव 2022 की दीपमाला बनाकर मतदाता जागरुकता के लिए अनूठी पहल की गयी।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान का महत्व समझाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंच कर मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके। उन्होंने कहा कि सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके दृष्टिगत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि वे लोग लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

ये रहे उपस्थित।
इस कार्यक्रम के अवसर पर विशेष रूप से उपमण्डल दण्डाधिकारी सदर रितिका जिंदल, उपमण्डल दण्डाधिकारी बल्ह स्मृतिका नेगी, उपमण्डल दण्डाधिकारी पधर संजीव कुमार और स्थानीय महाविद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!