अब लोग समस्या के समाधान के लिए धोलपुर नही जाएंगे-पवन जैन-पूजा अर्चना के साथ लोगो से मिल रहा समर्थन

राजाखेड़ा,अब लोग समस्या के समाधान के लिए धोलपुर नही जाएंगे-पवन जैन-पूजा अर्चना के साथ लोगो से मिल रहा समर्थन-राजाखेड़ा 14 सितंबर, मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओर भाजपा नेता पवन जैन लगातार छेत्र में लगातार ग्रामीण ओर शहरी छेत्रो में लोगो से मिल कर तेजी से मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रहे है ।वंही लोग समस्याओ से निजात की मांग भी कर रहे है। वंही जैन ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि अब ईमानदार और मजबूत सरकार आ रही है जंहा जनहित को पहले स्थान पर रखकर उनकी समस्याओ का निराकरण किया जाएगा। अब आप लोगो को किसी भी कार्य के लिए सिफारिशीयो के साथ धौलपुर नही जाना पड़ेगा बल्कि राजाखेड़ा में ही सभी समस्याओ से निजात मिलनी आरम्भ हो जाएगी क्योंकि उनका आवास भी राजाखेड़ा ही रहेगा। साथ ही मानवाधिकार एक विधिक सहायता प्रकोष्ठ की मदद से उनका उत्पीड़न भी नही हो पायेगा। जिससे वे चेन की तनाव रहित जिंदगी व्यतीत कर पाएंगे। जैन और उनके समर्थक देर रात तक मंदिरो में श्रद्धालुओं के साथ आरती कार्यक्रमो में भी शामिल होकर उनसे मुलाकात ओर नजदीकी संबंध कायम करने में जुटे हुए है । गौरतलब है कि जैन राजाखेड़ा के ही निवासी है। और यंहा उनका स्थायी आवास होने से लोगो को उनसे मिलने में भी सहूलियत हो पा रही है । दोरे में उनके साथ, रविन्द्र सिंह चौहान, मयंक मुदगल, अपरार्क शर्मा, महेंद्र पहाड़िया, शिवशंकर, रामनरेश। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!