असलम फरसी हो सकते हैं हुसैनगंज विधानसभा से सपा प्रत्याशी
फतेहपुर,,
👉 भिटौरा ब्लाक के लालपुर व फरसी गांव से लगातार बनते है प्रधान
👉 समर्थकों का भारी हुजूम टिकट की राह कर रहा आसान
👉 मुस्लिम बाहुल्य सीट होने का भी मिल सकता है फायदा
👉 ऊषा मौर्या, मोहम्मद शफीर समेत कई दावेदार टिकट के लिए ठोक रहे दावेदारी
फतेहपुर। फतेहपुर जिले की 242 हुसैनगंज विधानसभा में वैसे तो समाजवादी पार्टी का टिकट पाने के लिए कई दावेदार जोर आजमाइश कर रहे हैं, किंतु जिस तरह से हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के टिकट पाने वालों में असलम फरसी का नाम चर्चा में छाया हुआ है वह इस बात की तस्दीक करता है कि कहीं न कहीं असलम फरसी समाजवादी पार्टी का टिकट पाने वालों में काफी आगे चल रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना रहा कि बीते वर्ष समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां पर आए थे और उन्होंने असलम प्रधान को क्षेत्र में मेहनत करने के लिए कहा था। समर्थकों ने बताया कि असलम प्रधान से राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातचीत भी बीते दिनों हुई है, जिससे यही कयास लगाया जा रहा है कि इस बार असलम फरसी हुसैनगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वैसे तो हुसैनगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी का टिकट चाहने वालों में ऊषा मौर्या, पूर्व विधायक मोहम्मद शफीर समेत कई चेहरे हैं, किंतु मुस्लिम बाहुल्य सीट होने की वजह से अगर बीसमाजवादी पार्टी किसी मुस्लिम चेहरे पर दांव लगाती है तो यह कयास लगाना गलत ना होगा कि अन्य दावेदारों के अपेक्षा असलम फरसी का नाम सबसे आगे है…!