इटारसी
आज आदिवासी जनसम्पर्क एवं जनजाग्रति यात्रा के दशवें दिन पदयात्रा
ग्राम केसला से प्रारंभ होकर पाडुखेडी,पथरोठा, इटारसी शहर होते हुए, गोचीतरोदा,पीपल ढाना,धाई,टेमला, जमानी पहुंच कर रात्रि विश्राम रहा.
जनजाग्रति यात्रा आदिवासी संस्कृति अधिकार और राजा भभूत सिँह का स्मृति स्मारक निर्माण के संकल्प को जहाँ यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर सराहा गया साथ ही सामूहिक स्थानीय समस्याओं के आवेदनों को सूचीबद्ध किया गया .
जयस्तंभ चौक इटारसी मे पदयात्रा पर विचार व्यक्त कि किए गए जिसमें मुख्य रुप से मध्य प्रदेश आदिवासी महिला संगठन के संरक्षक मंजू धुर्वे एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव, अशोक चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, आदि ने विचार व्यक्त किया
खेड़ापति सेवा समिति, प्रधान आदिवासी समाज संगठन, राहुल प्रधान की ओर से, भाजपा पुरानी इटारसी मंडल,होवसेन्टर बूमेन एक चिल्ड्रेन,युवाक कांग्रेस,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर कांग्रेस कमेटी , अन्य सामाजिक संगठन द्वारा एवं राहुल प्रधान पार्षद, संजय इवने,पवन मर्सकोले, सूरज मर्सकोले, आशीष गज्जाम, पुरूषोत्तम धुवे, मोनू बटकर आदि ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया
पदयात्रा में चल रहे आकाश कुशराम,रजत मर्सकोले, जिला अध्यक्ष अरूण प्रधान, पूर्व न.उ. अशोक कुशराम, विजय सोलंकी, शिवनंदन मरकाम, नरेंद्र ठाकुर
सभी आदिवासी शामिल होकर पदयात्रा कर रहे हैं l
R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर