आदर्श धनोरा के राजा के दरबार पहुँच भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह चौहान ने लिया आशीर्वाद

51

आदर्श धनोरा के राजा के दरबार पहुँच भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह चौहान ने लिया आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह चौहान रतनपुर मंडल के गांवों में पहुँचकर लोगो से हुए रूबरू

भीमपुर:-शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह चौहान ने आदर्श धनोरा पहुँचकर आदर्श धनोरा के राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।साथ ही भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनका हाल जाना।लोगो ने भाजपा का साथ देने का आश्वासन दिया।गौरतलब हैं कि आदर्श धनोरा बूथ से हमेशा भाजपा विजय रही हैं।आदर्श धनोरा के राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के पश्चात भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह चौहान रतनपुर मंडल पहुँचे जहाँ महेंद्रसिंह चौहान ने ग्राम झापल मे स्वर्गीय श्री धनाराम जी यादव के तेरहवीं कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए व परिजनों को दुःख की घड़ी में साहस दिया।लोगो ने कहा की महेंद्र भैय्या हर किसी के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।भाजपा ने तेरहवीं कार्यक्रम में सभी के साथ भोजन प्रसादी भी ग्रहण की।ततपश्चात पूर्व विधायक व वर्तमान भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह चौहान ग्राम पंचायत पातरी के ग्राम हर्रा पहुँचे जहाँ श्री चौहान ने चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।साथ ही भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के पहले क्षेत्र की क्या स्थिति थी इससे आप सभी लोग अवगत हैं।ये आप सभी लोगो को पता है।आगामी विधानसभा चुनाव मे क्षेत्र वासियों द्वारा भरपूर सहयोग देने का वादा किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।