के० के० पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी के प्रांगण में मनाया गया शिक्षक दिवस।

के० के० पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी के प्रांगण में मनाया गया शिक्षक दिवस।

स्थानीय नगर स्थित के० के० पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक श्री बी.के. श्रीवास्तव और विद्यालय के कार्यकारी निदेशक अजय वर्मा ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर बच्चों को खिलाए और सभी बच्चों को आशीर्वाद भी दिए।
विद्यालय के प्रबंधक बी.के. श्रीवास्तव ने बताए की
शिक्षक का हर मानव के जीवन में विशेष स्थान होता है। यह शिक्षक ही है, जो किसी मनुष्य को इंसान बनाता है। शिक्षक का स्थान मानव जीवन में भगवान और माता-पिता से भी ऊपर है। यही वजह है कि शिक्षक के बारे में जितना भी कहा जाए कम ही है।
इस मौके पर मौजूद विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री अजय वर्मा ने बताए की
भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (५ सितंबर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने अपने छात्रों से जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की इच्छा जताई थी। वे बचपन से ही किताबें पढ़ने के शौकीन थे ।और स्वामी विवेकानंद से काफी प्रभावित थे। भारत जैसे देश में गुरुओं को हमेशा से विशेष स्थान दिया गया है।ऐसे में शिक्षक दिवस भारत देश में कोई आम दिन नहीं रह जाता। देश भर में शिक्षकों और गुरुओं के प्रति अगाध आस्था है जिसके चलते उनको बहुत सम्मान दिया जाता है।यही वजह है कि शिक्षक दिवस पर भारत के हर छोटे-बड़े स्कूल, कोचिंग सेंटर, कॉलेज आदि के छात्र इस दिन को विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी अपने गुरुओं, शिक्षकों तथा मार्गदर्शकों को याद करते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी अपने जीवन में शिक्षकों के योगदान और उनसे जुड़े अपने अनुभव साझा करते हैं। इस मौके पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ सभी अध्यापक – गण मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी अध्यापक-गण ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य के कामना किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!