चोरी की घटनाओं का खुलासा,चोरी की योजना बनाते समय 04 शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी करने के उपकरण व 12 अदद विद्युत मोटर बरामद

चोरी की घटनाओं का खुलासा,चोरी की योजना बनाते समय 04 शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी करने के उपकरण व 12 अदद विद्युत मोटर बरामद।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद गोण्डा के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे उक्त निर्देश के क्रम में थाना खोड़ारे पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना खोड़ारे पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय सेवईंनाला पुल के पास स्थित मन्दिर के पीछे से 04 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण व उनकी निशादेही पर सेवई नाला के किनारे से 02 अदद बिजली के मोटर बरामद किए गए जो क्रमश:थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 193/22 धारा 379 भादवि व मु0अ0स0194/22 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित पाए गए तथा पकड़े गए अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों की निशादेही पर हरैयाघाट के पास सागौन के बाग से 04 अदद बिजली के मोटर व बलुआ तिराहे के पहले बनी पुलिया के पास 03 अदद बिजली के मोटर व घारीघाट चौराहे से करीब 100 मी0 पहले पुलिया के पास से 03 अदद बिजली मोटर बरामद किया गया अभियुक्तगणों के विरुद्ध गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना खोड़ारे में संबधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण:
01: राजेश कुमार वर्मा पुत्र पंकज वर्मा निवासी केशवनगर ग्रांट थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02:दुर्गेश कुमार मौर्या पुत्र राधेश्याम मौर्या केशवनगर ग्रांट पश्चिमी (बिजहरिया) थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
03:कन्हैया वर्मा पुत्र रामसनेही वर्मा निवासी बकुई खुर्द थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
04: दूजे पुत्र रामअजोरे निवासी केशवनगर ग्रांट(केदारबाद)थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01: मु0अ0स0-195/22,धारा 401,379,380,411 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग
01: मु0अ0स0 193/22 धारा 379 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।
02:मु0अ0स0 194/22 धारा 380 भादवि थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01: 12 अदद बिजली मोटर
02: 01 अदद हथौड़ी
03: 01 अदद हेक्सा मय ब्लेड
04: 01 अदद प्लास
05: 01 अदद पेचकश
06: 02 अदद रिंच
07: 01 अदद टार्च

गिरफ्तार कर्ता टीम:
01: उ0नि0 छेलबिहारी मय टीम।
02: उ0नि0 रामधारी दिनकर मय टीम।

सूरज श्रीवास्तव R9 भारत तरबगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!