R 9 भारत
राष्ट्रीय न्यूज चैनल
संवाददाता शेख कासिम मंसूरी
तहसील चाँद ।
मोबाइल नंबर -8878420082
चौरसिया समाजको एक सूत्र में बांधने के लिए चौऋषि महाराज की रथ यात्रा चांद नगर पहुँची I

चौरासिया समाज के कुल पूर्वज आदिगुरु चौऋषि महाराज की रथ यात्रा चांद नगर पहुँची जिस यात्रा का संयोजन अखिल भारतीय आदर्श चौरासिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया के द्वारा मध्य प्रदेश के 52 जिलो से चौरसिया समाज को एकजुट करने हेतु किया गया है । इसी तारतम्य में सचिव श्री समीर चौरसिया द्वारा संवाददाता शेख कासिम मंसूरी को जानकारी में बताया गया कि सामाजिक सहभागिता व सरोकार चौऋषि महाराज जो कि समाज के कुल पूर्वज कुलगुरु है । जिन्होने हि पान की उत्पत्ति अर्थात नागवेल माता को अवतरित किया है। ऐसे हमारे चौऋषि महाराज की रथयात्रा का शाम 5 बजे चांद नगर में आगमन हुआ | शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए चांद ,
हरनाखेडी चौरसिया समाज के सभी वरिष्ठ जन एवं युवकों तथा महिलाओं ने बड़ी संखया में रथयात्रा का पूजन किया । शोभा यात्रा का समापन हरनाखेडी में कर समाजको एकसूत्र में बांधने का संकल्प लिया इसी दौरान समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया जिला अध्यक्ष आशीष चौरसिया सचिव संजय चौरसिया व आनंद चौरसिया समेत समाज के गणमान्य जन महिलाओ व युवको ने अपना योगदान दिया।