R9.भारत नेशनल न्यूज़ चैनल
ब्यूरो चीफ सिंगरौली
अमित कुमार पाण्डेय
जयंत पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार..

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा विंध्यनगर थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी के नेतृत्व में जयंत चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया को बड़ी कामयाबी मिली जब 10 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जयंत प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर गांजे के दो तस्करों को घेरा बंदी कर दबोचा गया। आरोपी केशव दयाल बंजारा एवं सोनू सिंह बंजारा निवासी किशनपुर जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से 10 किलो गांजा मोटरसाइकिल से परिवहन करते हुए धराएं।
जिसकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई है। जिसके आधार पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।