जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 01 अक्टूबर, 2023


माननीय उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के अनुपालन में 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वच्छता ही सेवा-2023” के अंतर्गत माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि आज जिला न्यायाधीश के आह्वान पर सभी पारा विधिक स्वयंसेवक, पैनल अधिवक्ता एवं कर्मियों द्वारा श्रमदान किया गया। उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता शिविर के माध्यम से साफ सफाई से होने वाले हैं फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया साथ हैं स्वयं झाड़ू लगाकर अपने-अपने क्षेत्र में सफाई भी की। सचिव गौतम कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु शहर एवं आसपास के क्षेत्र में बहुत सारे बैनर भी लगाया गया है ताकि आमजन जागरूक हो। साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!