प्रशासन रहा अलर्ट, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

प्रशासन रहा अलर्ट, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

संवाददाता इदरीश विरानी

 

दामजीपुरा:- विधायक धरमू सिंह सिरसाम,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा की उपस्थिति में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रामू टेकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भीमपुर ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया एवं तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार भीमपुर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि दामजीपुरा-खण्डवा रोड पर लेडदा घाट में आये दिन दुर्घटना होती है,जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी हैं।कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।लेड़दा घाट की समस्या का सीघ्र समाधान किया जाए।अत्यधिक वर्षा होने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी हैं,फसलों का सीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा किसान भाइयों को दिया जाए।चिल्लौर-दामजिपुरा क्षेत्र में किसान भाईयों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नही मिल पा रही हैं, जिसके लिए 132 केवी सबस्टेशन का- निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को निरस्त किया जाए परियोजना में कई गांव डूब में आएंगे जिसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणजनों में भारी आक्रोश है।पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।एस सी-एस टी के बैकलॉग रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रामू टेकाम ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के ढीले रवैए की वजह से किसानों को यह समस्या आ रही है।किसानों के लिए सरकार प्रयास नहीं कर रही है। किसानों की फसलें अत्यधिक वर्षा की वजह से नष्ट हो गई हैं और बीमा कंपनियां सर्वे के नाम पर लीपापोती कर रही हैं। वही क्षेत्रिय विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने कहा कि लेड़दा घाट में हो रही गंभीर दुर्घटनाओं के जुम्मेदार जिला प्रशासन और राज्य सरकार हैं।बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी प्रशासन आंखे बंद कर बैठी हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ शिवराज सरकार भेदभाव कर रही है।कही पर कम कहीं पर कुछ भी नही इस प्रकार की दोहरी नीति अपना रही सरकार।
जिसका हम विरोध करते हैं। तो आगे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नामदेव यादव ने कहा कि पड़े-लिखे योग्य युवाओं को रोजगार देने में असफल रही शिवराज सरकार। टेकाम ने सरकार एवं जिला प्रशासन को चेतावनी दी हैं कि उक्त मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रामू टेकाम,धरमू सिंह सिरसाम,सुनील शर्मा,नामदेव यादव,नाथूराम पोटे,राजकुमार रायपूरे,रामा काकोडिया,संजय मावस्कर ,टीनू मालवीय,अंकुश आर्य , राजेश सरियाम भैंसदेही से कांग्रेसी कार्यकर्ता रानू ठाकुर , राहुल छत्रपाल , पिंकी तिवारी ,नरेश मोरे , निखिल सोनी शुभम राठौड़ , अमित भगत , गजानन आठवेंकर , संतोष परते ,महिला मोर्चा से छाया शिवहरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसान भाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!