भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान.

भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान.

पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा

 


रविवार के दिन पाण्डु मंडल भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान.सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा पाण्डु मंडल अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पाण्डु हनुमान मंदिर के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाने का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है। स्वच्छता से गंदगी तो समाप्त होती ही है साथ-साथ बीमारी फैलने का खतरा भी ना के बराबर हो जाता है और लोगों का जीवन स्वस्थ एवं खुशहाल रहता है। मोदी सरकार स्वच्छता को लेकर प्रतिबद्ध है और मिशन के तहत कार्य कर रही है. अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना हर एक नागरिक की भी जिम्मेदारी है तभी मोदी जी के स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा. मौके पर मंडल उपाध्यक्ष कन्हाई राम, उपाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय, मंडल महामंत्री शंकर गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जनक शर्मा, मंडल कार्यसमिती सदस्य अयोध्या ठाकुर, शशि कुमार सिंह, बिनोद प्रजापति, जवित साव, दिनेश श्रीवास्तव, ओबीसी मोर्चा महामंत्री राजेश कुमार चन्द्रवंशी, संजय साव, गया पाल, महेश चन्द्रवंशी, तीजेंद्र सिंह के अलावे अन्य कई लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!