भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है

विदित हो कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व में लगातार सभी प्रखंडों में पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार व विधायक श्रीमति पुष्पा देवी सक्रिय रही है।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज जिला भाजपा कार्यालय में दिव्यांग जनों के बीच ट्राइ साईकल का वितरण किया गया।
इस मौके पर पलामू सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष, विधायक और तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने मीडिया को बताया कि जन्म दिवस को सेवा से जोड़ने की यह परंपरा वाकई में अदभुत है। इससे लोगो के सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!