भरथना से सूरज कुमार की रिपोर्ट
युवती ने घर के कमरे की चौखट के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगाकर जान दी,पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा।

कस्बा क्षेत्र अंतर्गत लंगूर की मठिया के पास रॉयल कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे घर मे अकेली मौजूद मुस्कान 18 पुत्री स्व0 जगदीश कुमार का घर के अंदर बने कमरे की चौखट के कुंडा से दुपट्टा के फंदे से फांसी लगा ली। मां रजनी देवी ने घर पर पहुचने पर मुख्य दरवाजा बंद देर तक खटखटाने के बाद नही खुलने पर पड़ोसियों व पुलिस को जानकारी दी,जिस पर एसएसआई जय सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज मलोक चन्द्र व उपनिरीक्षक पूर्णा तिवारी आदि मौके पर पहुचे और छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल होने पर फांसी पर लटके शव को उतार कर परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पंचनामा भर कर जिला पोस्टमार्टम ग्रह भेजा गया।
मृतिका के ममेरा भाई नितिन ने बताया कि मुस्कान घर मे अकेली थी,उसकी दो छोटी बहिन व एक भाई स्कूल गया था,मां रजनी देवी पूड़ी-कचौड़ी बेलने का काम करती है वह भी घर पर नही थी,वापस आने घटना की जानकारी हुई। मुस्कान के पिता का 6 वर्ष पहले निधन हो गया था, मुस्कान की शादी 6 फरवरी को होनी थी,मुस्कान प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का कार्य करती थी। घटना की वजह स्पष्ट नही है।