राजाखेड़ा पवन जैन डीजीपी मध्यप्रदेश सेवानिवृत्त नेत्र शिविर की घोषणा।

राजाखेड़ा पवन जैन डीजीपी मध्यप्रदेश सेवानिवृत्त नेत्र शिविर की घोषणा।

मैंने इस वर्ष हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हजारों लोगों की उपस्थिति में राजाखेड़ा क्षेत्र के शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय व्यवस्था की बेहतरी के लिए आजीवन कृत संकल्पित रहने का प्रण किया था । हम बाबूलाल जैन सेवा संस्थान के माध्यम से हर एक के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पिछले 23 सालों से निःशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करा रहे हैं। राजाखेड़ा में बदलाव और विकास के नये आयाम के लिए अब हम न्याय के क्षेत्र में गरीब ,असहाय और पीड़ितों को जो अर्थ अभाव के कारण न्याय से वंचित रह जाते थे उन्हें निशुल्क न्याय दिलाने के लिए दिनांक 13/9/ 2023 को मानव अधिकार एवं लीगल सेल की स्थापना कुन्द-कुन्द दिगम्बर जैन स्कूल राजाखेड़ा में करने जा रहे हैं । इस मानवाधिकार एवं विधिक सहायता केंद्र में सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालयों के रिटायर्ड न्यायाधीशों द्वारा भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं निशुल्क प्रदान की जावेगी । लीगल सेल के शुभारंभ अवसर पर ही 29 वें नि:शुल्क चिकित्सा शिवर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें देश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉक्टर पुरेंद्र भसीन अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थिति रहेंगे । रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!