लखनपुर मे पेयजल किल्लत ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,समाधान न होने पर जल आंदोलन की दी चेतावनी
बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस

भरतपुर. विधानसभा क्षेत्र नदबई के उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे जलदार विभाग की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था से नाराज़ ग्रामीणों ने सोमवार को समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व मे उग्र प्रदर्शन कर जलदाय विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया । पूर्व सरपंच समय सिंह जाटव ने बताया की जाटव मौहल्ला बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पानी की उपलब्धता होने पर भी वितरण सही तरीके से नहीं किया जा रहा। इस भीषण गर्मी मे मात्र 15 से 20 मिनट सप्लाई देकर इतिश्री कर ली जाती है। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराए जाने के बावजूद भी किसी अधिकारी ने आज तक फील्ड विजिट ही नही की है,जिससे समस्या के कारणों का पता चल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तीन दिवस मे व्यवस्था मे सुधार नहीं होता है तो बडे स्तर पर जल आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पूर्व सरपंच समय सिंह जाटव,समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर,बलवीर जाटव,दारा, मोहनसिंह,रामकिशन जाटव,अजयसिंह,तुरसी, जाटव,महेश, मलखान, हरि जाटव, राजेंद्र, धर्मेन्द्र, जगनो मेहतर,भगवान सिंह,रामेश्वर सक्सेना सहित अनेको ग्रामीण मौजूद रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे