लॉटरी के नाम पर 3 लाख 50 हजार की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

लॉटरी के नाम पर 3 लाख 50 हजार की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

 

 

भरतपुर।फेसबुक पर पुराने सिक्के बेचने के नाम पर लॉटरी के बहाने 3 लाख 50 हजार की ठगी करने के आरोपी को साइबर थाना पुलिस द्वारा रविवार को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक साईबर थाना नितिराज सिंह ने बताया कि 17 मई 2024 को दीपक कोली पुत्र सरबन जाति कोली उम्र 22 साल निवासी गांधी चौक भीतरवाडी कोली कस्वा बयाना ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई कि फेसबुक पर पुराने सिक्के बेचने के ऐड को लॉगिन करने पर उस के पास व्हाट्सऐप पर मैसेज आया कि आपकी 12 लाख रूपये की लॉटरी लगी है। और फिर कुछ समय बाद मेरे फोन पर फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर जेल में डालने की धमकी देने लगा और मुझसे डराकर धमकाया। तथा इस बहाने से मुझसे उसने कई बार रूपये का ट्रांजेक्शन करा लिया। तथा उसने मेरे से कुल 3 लाख 50 हजार रूपये की ठगी कर ली। उक्त मामले में साईबर सैल की तकनीकी सहायता व आसूचना के आधार पर कारवाई करते हुए आरोपी बल्देवसिंह पुत्र रमेशसिंह उम्र 37 साल जाति रायसिक्ख निवासी खानपुर थाना गोपालगढ जिला डीग को गिरफतार कर आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल मय सिम के बरामद किये गये।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!