उतरैला
वाजिद हुसैन
विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
गणेश पूजन महोत्सव नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
मंगलवार शाम को उतरौला के दुखहरण नाथ मंदिर के निकट चित्रकूट धाम मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन चित्रकूट धाम कमेटी के द्वारा किया गया।
भंडारे में छोला, पूड़ी, चावल, खीर का वितरण किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
चित्रकूट धाम मंदिर कमेटी के संरक्षक एडवोकेट अमरनाथ शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें महिला, पुरुष व बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, रघुनाथ जयसवाल, सचिन गुप्ता मोबाइल, शिवा शर्मा, संदीप जयसवाल, अंचल गुप्ता, शंकर कौशल, रमेश यादव, महेश गुप्ता, कुलदीप जायसवाल, सागर गुप्ता, किशन गुप्ता, राधेश्याम कौशल, धर्मेंद्र मोदनवाल, रजत शर्मा, किशन मोदनवाल का योगदान रहा।
उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।