वृद्ध महिला के सुने मकान में चोरी के रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

● वृद्ध महिला के सुने मकान में चोरी के रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार…..

● आरोपी के घर से चोरी सामान बरामद, चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में आरोपी गया जेल……

रायगढ़ । कल दिनांक 05.11.2022 को थाना चक्रधरनगर में ग्राम कारीछापर में रहने वाली 70 वर्षीय श्रीमती बुधनी बाई पति हरि चौहान उसके सुने मकान का ताला तोड़कर घर से 10 हजार रूपये , एक नग गैस सलेंडर, 50 किलो चावल , लोहे का 4 सब्बल, रापा, गैती, सायकल बनाने का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले जाना बताई । रिपोर्टकर्ता श्रीमती बुधनी बाई बताई कि वह एक माह पहले वह अपने बेटी के घर बडमाल कनकतुरा गई थी, दिनांक 04.11.2022 को घर वापस आयी तो देखी घर का ताला टूटा हुआ था, सामान चोरी हो गये थे । चक्रधरनगर पुलिस अज्ञात आरोपी के विरूद्ध नकबजनी का अपराध दर्ज कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया । माल मुल्जिम पतासाजी में बुधनी बाई और गांव के लोग मोहन लाल चौहान पर चोरी की शंका किये । पुलिस तत्काल संदेही मोहन लाल चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जो बुधनी बाई के घर पर चोरी करना कबूल किया । आरोपी के मेमोरेंडम पर उसके घर से चोरी किया हुआ 2 लोहे का सब्बल, 1 गैंती, 1 रापा और साइकिल बनाने का सामान बरामद किया गया है । आरोपी मोहन लाल चौहान पिता नेहरू लाल चौहान उम्र 25 साल निवासी कारीछापर थाना चक्रधरनगर को नकबजनी के दर्ज अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी में प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन और हमराह स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!