शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया….

शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया

 

 

दामजीपुरा/शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में आजादी का अमृत महोत्‍सव कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रभारी प्राचार्य डॉ बबीता राय द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्‍तुत की गई । कार्यक्रम के संचालन सहा.प्राध्‍यापक श्री शंकर सातनकर द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्‍य एवं प्राशंगिकता पर विस्‍तृत चर्चा की साथ ही 20.10.2022 को होने वाले मतदाता जागरूकता शिविर की विस्‍तृत जानकारी दी गई जिसमें विकास खण्‍ड भीमपुर के समस्‍त बी.एल.ओ. महाविद्यालय भीमपुर में उपस्थित रहकर 17 वर्ष से अधिक आयु के समस्‍त छात्र/छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जायेगें जिसके लिए आवश्‍यक दस्‍तावेजों में 10 वी की अंक सूची की छायाप्रति, निवास का प्रमाण, 1 कलर पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर महाविद्यालय में उपस्थित होना है । सहा.प्राध्‍यापक श्री लेखराम दरसिमा द्वारा अपने चुनाव ड्युटी के अनुभव साक्षा किये गए एवं डॉ भावना पारखे द्वारा मतदाता के दायित्‍व बताये गए । युवा महोत्‍सव के अंतर्गत संस्‍था में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के अंतर्गत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के समस्‍त छात्र/छात्राए एवं समस्‍त स्‍टाफ उपस्थित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!