विकासखंड सलेमपुर के सभागार में मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों को ब्लाक प्रमुख सीमा सिंह व बीडीओ आनंद प्रकाश द्वारा चाबी व स्वीकृति पत्र दिया गया। आवास की चाबी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। ब्लाक प्रमुख सीमा सिंह ने कहा कि शासन द्वारा मिलने वाली आवास योजना की धनराशि का सदुपयोग कर लाभार्थी आवास बनवाएं और उसका उपयोग करें। शासन द्वारा जारी आवास योजना, जन कल्याणकारी योजना एवं अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दिलीप भारती की रिपोर्ट