उपखंड सैपऊ आज दिनांक 17.9.2022 को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तहसील सैपऊ की बैठक….

उपखंड सैपऊ आज दिनांक 17.9.2022 को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तहसील सैपऊ की बैठक,

श्रीभगवान महाविद्यालय सैपऊं, में संपन्न हुई ! बैठक के मुख्य अतिथि राज्य प्रभारी अरविंद पांडेय तथा अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बीरी सिंह कुंतल द्वारा की गई ! डॉ. लाल पत शर्मा जिला अध्यक्ष एवं अतर सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष धौलपुर से पधारे एवं मीटिंग को संबोधित किया ! डॉ. शर्मा द्वारा भारत स्वाभिमान, योग के लिऐ पतंजलि एवं स्वामी रामदेव के योगदान के बारे में चर्चा की ! अरविंद पांडेय द्वारा विश्व योग में भारत की भूमिका के बारे में जानकारी दी ! देवेशकुमार वर्मा द्वारा माननीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी एवं सभी द्वारा उनकी दीर्घायु की कामना की गई ! हरेंद्र परमार द्वारा विश्व योग दिवस के बारे में जानकारी दी गई कि किस प्रकार 180 देशों में विश्व योग दिवस मनाया जाता है जो भारत की देन है ! कुंतल जी द्वारा द्वारा दिशा निर्देश दिए गए कि किस प्रकार योगासन एवं प्राणायाम को गांव-गांव में पहुंचाया जाए तथा मरीजों को पतंजलि योग आश्रम में पहुंचा कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए ! सभी सदस्यो द्वारा प्राणायाम को आगे बढ़ाने एवं योग को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आश्वासन दिया गया ! इसके अतिरिक्त अनिल मोदी, विजय परमार, शिवकुमार शर्मा, हरिओम पाराशर, राकेश कुमार शर्मा, रामहेत परमार एवं अन्य लोग मीटिंग में उपस्थित रहे !
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!