गरीबों के आंखों में कभी आंसू नहीं आने देंगे

चंदवारा पश्चिमी डिग्री कॉलेज में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के कार्यक्रम शुभारंभ किया गया ll

 

 

 

:- विधायक उमाशंकर अकेला यादव ll

R9 भारत संवाददाता जयकांत कुमार ,

चंदवारा :- चंदवारा पश्चिमी डिग्री कॉलेज में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के शुभारंभ किया गया जिसकी शुभारंभ किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा जिला परिषद सदस्य नीतू यादव ,उप प्रमुख खुशबु देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल ,प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव के द्वारा संयुक्त रूप से किया l मौके पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पिछले वर्ष भी हर पंचायत में किया गया l जिसमे से कई मामले का निष्पादन किया गया था l झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार और जो कुछ मामले बचे हुए है जैसे पशु शेड , बकरी शेड, राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, पीएम आवास, मनरेगा के तहत ढोभा निर्माण, कूप निर्माण, मनरेगा के तहत जॉब कार्ड सहित कई तरह की योजनाओं का स्टॉल लगा कर सभी समस्याएं का निराकरण शिविर के माध्यम से किया जायेगा l साथ ही कई वृद्ध एवं विधवा लोगो को पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया गया l वही मौके पर उपस्थित द्वारिका राणा, कुंदन कुमार, लक्ष्मण यादव, बबलू रजक, नंदू शर्मा, प्रदीप सिंह,संजय कुमार , कई अन्य लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!