गायघाट ईदगाह से होकर तालाब के किनारे खेतों व लोगों के बाड़ियों में भी मिले बाघ के पगचिन्ह वन टीम ने निरीक्षण कर की पुष्टि,,,

रिपोर्ट / अशवनी गुप्ता
लोकेशन / बहराइच यूपी।
मो0 / 9026269169

 

स्लग / बाघ के पगचिह्न मिलने से गायघाट कस्बे में हड़कंप,,,

गायघाट ईदगाह से होकर तालाब के किनारे खेतों व लोगों के बाड़ियों में भी मिले बाघ के पगचिन्ह वन टीम ने निरीक्षण कर की पुष्टि,,,

एंकर / उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच के मिहींपुरवा मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत गायघाट में ईदगाह से लेकर तालाब के किनारे-किनारे खेतों में और लोगों के घरों के पीछे बाड़ियों में भी बाघ के पगचिन्ह मिलने से हड़कंप मच गया। गायघाट कस्बा निवासी डॉक्टर इन उद्दीन खान ने बाघ के पगचिन्ह दिखाई देने की खबर वन विभाग को दी बुधवार को गायघाट कस्बे में बाघ की पगचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थिति का जायज़ा लिया पुष्टि करते हुए बताया कि यह सभी पगचिन्ह बाघ के हैं, आप सभी सतर्कता बरतें बच्चों और पालतू मवेशियों का ख्याल रखें हमारी टीम पूरे क्षेत्र का लगातार गश्त कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!