घटिया क्वालिटी के मेटेरियल से कराया जा रहा है मुखिया के द्वारा मनमाना काम

घटिया क्वालिटी के मेटेरियल से कराया जा रहा है मुखिया के द्वारा मनमाना काम

बिहार /मोतिहारी
R9 भारत

 

पूर्बी चम्पारण जिला के सिकरहना अनुमंडल क्षेत्र के चिरैया प्रखंड अंतर्गत हरनरैना पंचायत के वार्ड नंबर 9 में घटिया नाला का निर्माण किया जा रहा है,आपको बताते चलें कि हरनरैना वार्ड नंबर 9 में नाला का काम मुखिया चुनचुन कुमार दास उर्फ पवन कुमार दास के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें बिल्कुल घटिया क्वालिटी का मेटेरियल प्रयोग किया जा रहा है जोकि वीडियो में सीधी तरह आप देख सकते हैं की कैसा बालू और ईट लगाया जा रहा है, इस कार्य को देखने के लिए अभी तक कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया है की कार्य का क्या स्थिति है जिससे पूर्ण रूप से स्पस्ट होता है की सभी के मिलिजुली से ही यह घटिया कार्य हो रहा है जिसका कमीशन सबो के पॉकेट में गया है आगे बताते चले की जहा नाला बन रहा है उसके नीचे नल जल योजना का पाइप था जिसको उखाड़ कर फेंक दिया गया जेसीबी के द्वारा। एक तरफ सरकार हर घर तक नल जल योजना पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं और दूसरी तरफ मुखिया नल जल को उखाड़ कर फेंक रहे हैं और घटिया क्वालिटी का नाला बना रहे…..
यह जांच का विषय बनता है, अब देखना यह है कि विकास की गंगा बहाने वाला प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय इस पर क्या संज्ञान लेते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!