जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

अभिषेक श्रीवास्तव गोंडा

दिनांक:17.11.2022

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
 हाईवे के अनधिकृत कटो को किया जाए बंद–मुख्य विकास अधिकारी

 

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने समिति के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात नियमों का समस्त माध्यमों से प्रचार-प्रसार करवाया जाय और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम एवं संगत अधिनियमों के अंतर्गत कार्यवाही की जाय। समिति के सचिव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बैठक के एजेण्डे को बिन्दुवार रखते हुए जिलों के सड़क सुरक्षा से संबंधित आकड़ों को समिति के समक्ष रखा।
पूर्व में चिन्हित “ब्लैक स्पॉट पर लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित सड़क निर्माण एजेंसी को अपेक्षित सुधारात्मक कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। हिट एण्ड रन एवं सार्वजनिक सेवायान से संबंधित दुर्घटनाओं की जांच कराते हुए पीडित व्यक्तियों को सहायता राशि शीघ्र दिलाने हेतु सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया। यह भी निर्देश दिया गया कि पीड़ित पक्षों को सहायता राशि आवंटित होते ही अतिशीघ्र वितरित कर दी जाय।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर जो अनधिकृत कट बने हुए जिससे कि दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है उन्हें तत्काल बंद कराया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों / उपचार केन्द्रों तक पहुंचायेगा या पहुचाने में मदद करेगा, की सम्यक पहचान कर पात्र व्यक्ति को रू0 5000/- की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि नेक व्यक्तियों के चयन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराकर पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जाय ।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!