ट्रक की चपेट में आने से एक साईकिल सवार अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तथा दो साईकिल सवार घायल हो गए।
थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम बड़़हरी निवासी राधेश्याम पटवा पुत्र शत्रोहन प्रसाद 55 वर्ष काम से उतरौला आया था। घर वापस लौटते समय उतरौला-बलरामपुर मार्ग स्थिति पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदते हुए निकल गई जिससे साईकिल सवार राधेश्याम की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य साईकिल सवार त्रिलोकी पुत्र कल्पनाथ 50वर्ष, इसराईल पुत्र इस्माईल 55वर्ष निवासी गण ग्राम बड़हरी घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उतरौला में करके घर भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
R9.भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट।