अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत गोंडा
दिनांक: 17 अक्टूबर, 2022
👉तहसील करनैलगंज में बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री का किया गया वितरण

आज सोमवार को जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार के निर्देशानुसार तहसील करनैलगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम गौरा, नकहरा में बाढ़ से प्रभावित 167 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण माननीय सांसद कैसरगंज एवं माननीय विधायक करनैलगंज के प्रतिनिधि द्वारा किया गया। इसके साथ ही तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नवाबगंज ग्राम साकीपुर में तिरपाल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर माननीय सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह, माननीय विधायक करनैलगंज प्रतिनिधि मनमोहन सिंह, नायब तहसीलदार करनैलगंज अवनी सिंह, राजस्व निरीक्षक संबंधित क्षेत्र, लेखपाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।