नई नगर परिषद के उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर के चैंबर का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न

Riport By-मुकेश चतुर्वेदी

गंज बासौदा नगरपालिका कार्यालय में सोमवार को नई नगर परिषद के उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर के चैंबर का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महंत त्यागी जी महाराज और आचार्य सोनू आचार्य ने मंत्रोच्चारण करके विधिवत पूजन अर्चन किया। वहीं उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने त्यागी महाराज का आशीर्वाद लेकर अपना कार्यभार संभाला। बता दें कि संदीप ठाकुर अपनी दम पर निर्दलीय के तौर पर भारी मतों से जीतकर नगरपरिषद में पार्षद बने।
वहीं कांग्रेस पार्षदों और भाजपा के कुछ पार्षदों के सहयोग से परिषद में उपाध्यक्ष चुने गए। इस वजह से उपाध्यक्ष के तौर पर वे पक्ष और विपक्ष के बीच की मजबूत कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में महंत त्यागी महाराज, नपाध्यक्ष शशि यादव और सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने फीता काटकर चैंबर का उद्घाटन किया।
वहीं महंत त्यागी महाराज ने कहा कि नपाध्यक्ष शशि यादव जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेतृत्व के साथ संदीप ठाकुर जैसे युवा और जोशीला उपाध्यक्ष होना नगरपरिषद और शहर के लिए बहुत शुभ संयोग है। अब अवश्य ही नगर में विकास कार्य तेजी से होंगे। इस मौके पर सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!