पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ,भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा जन जागरूकता अभियान की शुरुआत पुरे देश में की जा रही है।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत भोजपुर जिला में इस पाक्षिक अभियान का संचालन दिनांक 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच की जाएगी,जिसका शुभारम्भ भोजपुर जिला में आज जिला पदाधिकारी महोदय ,उप विकास आयुक्त महोदय एवं निदेशक महोदय द्वारा दीप जलाकर कर की गई। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी द्वारा स्वछता के महत्व पर विस्तृत चर्चा किया और सभी प्रखंडो को गाँव तथा वार्ड स्तर पर सभी विभागों के साथ अभिसरण करते हुए जन-जागरूकता अभियान संचालन करने का निर्देश दिया।
समाहरणालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले मुखिया जी ,जिला संसाधन सेवी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक को सम्मानित किया गया,जिसमें दावा,सनदिया और संदेश पंचायत के मुखिया जी ,संदेश के जिला संसाधन सेवी तथा बराप, संदेश एवं सनदिया पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक शामिल है। कार्यक्रम में जिले के सभी 14 प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-स्वच्छता पदाधिकारी,जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी सभी प्रखंड समन्वयक जिला स्वछता टीम आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी को पेयजल एवं स्वछता विभाग ,जल शक्ति मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आयोजित “स्वच्छता पर संवाद” कार्यक्रम में वेब-लिंक से जोड़ा गया,जिसमें श्री गिरीराज सिंघ,माननीय पंचायती राज मंत्री,भारत सरकार, सचिव श्रीमति विन्नी महाजन,कई जिलों के जिला पदाधिकारी के संबोधन को सुना गया एवं इस देश व्यापी स्वच्छता कार्य,जन-जागरूकता अभियान आदि के बारे में समझ गया।