बुरहानपुर में भी चमका निमाड़ का हीरा ।
कसरावद
कसरावद तहसील के छोटे से ग्राम चंदनपुरी के आकीब पिता अकलीम पठान ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में निमाड़ का गौरव बढ़ाया ।। बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन बुरहानपुर में हुआ था, जिस में आकीब पठान ने 65kg कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।।। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन राजपुर बड़वानी में हुआ था।। उस प्रतियोगिता में भी आकीब पठान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर निमाड़ का गौरव बढ़ाया।।

एक साधारण परिवार में जन्मे आकीब निमाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहे।। जाकिर खान पत्रकार के नवासे आकीब पठान
ने फिटनेस का महत्व बताया कि फिटनेस आजकल के युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है, प्रतिदिन व्यायाम करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, एवं अनेक बीमारियों से शरीर को बचा सकते है।। आकीब पठान के मामा अयाज अली, सरफराज अली ने बताया कि बॉडीबिल्डिंग में आकीब को बचपन से रुचि थी, उनके कठिन परिश्रम एवं माता-पिता के लगातार सहयोग से उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।।
संवाददाता सेवकराम चौबे