भरतपुर पूर्व राजपरिवार के विवाद पर पेंगोंर में हुई महापंचायत में लोगों ने कहा- ‘विश्वेंद्र सिंह जाट समाज की नाक’

भरतपुर पूर्व राजपरिवार के विवाद पर पेंगोंर में हुई महापंचायत में लोगों ने कहा- ‘विश्वेंद्र सिंह जाट समाज की नाक’

जल्द ही एक बड़ी पंचायत कर निकाला जाएगा विवाद का समाधान, 51 सदस्यों की कमेटी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से की मुलाकात

भरतपुर.गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे विश्वेंद्र सिंह और उनके बेटे के बीच चल रहा थमने का नाम नहीं ले रहा है। संचालित विवाद को लेकर भरतपुर के कुम्हेर उपखंड के गांव पेंगोर में माता चामुंडा के मंदिर पर मंगलवार को 36 कौम की पंचायत की गई ,जिसमें भरतपुर के पूर्व राजपरिवार के विवाद पर चर्चा हुई। पंचायत में लोगों ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक बड़ी पंचायत आयोजित कर विवाद का समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद 51 सदस्यों की कमेटी ने पूर्व राज परिवार के सदस्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात की। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने 51 सदस्यों की कमेटी से 24 मई को कोर्ट के फैसला आने तक धैर्य बनाकर के रखने के लिए कहा। कुम्हेर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह मेहरावर ने बताया कि पूर्व राज्य परिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद पर पंचायत संपन्न हुई है जिसमें लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। पंचायत में कहा गया कि महाराज विश्वेंद्र सिंह सभी समाज की नाक हैं। उनके साथ अन्याय होगा तो वह सहन नहीं किया जाएगा। बच्चा-बच्चा जाट समाज का पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के साथ है। हालांकि, पंचायत में शामिल लोगों ने फैसला किया है की इस विवाद को सुलझाने के लिए आने वाले दिनों में एक बड़ी पंचायत आयोजित कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!